Last Updated:
‘हाउसफुल’ और ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी फिल्मों ने एक बार फिर से मल्टीस्टार फिल्मों के कॉन्सेप्ट को रिवाइव किया. मल्टीस्टारर फिल्मों का बजट भी ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में मेकर्स को बजट से ज्यादा कलेक्शन करने के चैलेंजेस नहीं होता है. कई बार यह फिल्में बजट तक भी नहीं निकाल पाती. कई ज्यादा कलेक्शन कर लेती है, लेकिन हिट या सुपरहिट में उनकी गिनती नहीं हो पाती.
यहां हम आपको एक ऐसी ही मल्टीस्टारर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. लेकिन यह फिल्म सुपरहिट की कैटेगरी में स्टैंड नहीं कर पाई. मल्टीस्टारर होने की वजह से इसका बजट बहुत ज्यादा था. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे आप फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

दिवाली 2024 के मौके पर रिलीज हुई फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि 4 बड़े हीरो हैं. जबकि दो अन्य हीरो इसमें विलेन बने हैं. फिल्म में दो टॉप एक्ट्रेस भी हैं. ‘रामायण’ के कॉन्सेप्ट पर बनी इस फिल्म को ऑडियंस ने पसंद किया, लेकिन इसकी आईएमडीबी रेटिंग एवरेज से भी कम है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम ‘सिंघम अगेन’ है. सुपरहिट ‘सिंघम’ की इस फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की एंट्री का तो पहले से ही हल्ला मच गया था. इन दोंने कॉप यूनिवर्स की ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ में काम किया था. इन दोनों ही फिल्मों में अजय ने कैमियो किया था. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के कैमियो के अलावा टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण अहम रोल में है. टाइगर और दीपिका भी अजय की तरह एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

जैकी श्रॉफ फिल्म में नेगेटिव रोल में हैं, जबकि अर्जुन कपूर मुख्य विलेन बने हैं. उनके किरदार की किरदार की तुलना रावण से की गई है, जबकि करीना कपूर के किरदार की तुलना सीता मां से की गई है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘सिंघम अगेन’ में इतने स्टार होने और देश के कई हिस्सों (कश्मीर से कन्याकुमारी तक) में शूटिंग हुई. हाई एक्शन और हेलीकॉप्टर्स के यूज ने इसका बजट भी 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का था. इंडिया टीवी के मुताबिक फिल्म, 350-375 के बजट में बनी. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 372 करोड़ रुपए देश और दुनिया में कमाए. फिल्म को इतना कमाने में महीने भर से ज्यादा टाइम लगा. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर के विलेन वाले लुक और परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था. कई क्रिटिक्स और ऑडियंस ने माना की विलेन के तौर पर अर्जुन का करियर काफी चमकने वाला है. अब आने वाले वक्त में पता चलेगा कि अर्जुन बॉबी देओल और संजय दत्त की तरह ज्यादातर नेगेटिव रोल में ही दिखेंगे या नहीं? (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
![]()










