अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह अपनी मां और स्वर्गीय पिता के साथ नजर आ रही हैं. उनके पिता का निधन साल 2022 में हुआ था.एक्ट्रेस अपने पिता के बेहद करीब थीं. अब सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया है.
पोस्ट शेयर कर जताया दुख
अंकिता लोखंडे हाल ही में जो पोस्ट शेयर किया है, वो काफी वायरल हो रहा है. इसके साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा, ‘कुछ घाव कभी नहीं भरते… हम बस उन्हें संभालना सीख जाते हैं. तीन साल बीत गए, लेकिन अब भी ऐसा लगता है जैसे यह कल ही हुआ हो. मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे आपके जैसे पिता मिले- मेरे हीरो, मेरे दोस्त, मेरी सबसे बड़ी ताकत. अब हमारे पास सिर्फ यादें रह गई हैं, लेकिन आपकी दुआएं मुझे आगे बढ़ने की ताकत देती हैं. पापा, आपका होना मेरे लिए बहुत खास था. मम्मी, अर्पण और मैं आपको हर दिन याद करते हैं, प्यार करते हैं.’
अंकिता ने शेयर की पोस्ट
ताउम्र रहेगा खोने का दर्द
इसके अलावा, अंकिता ने कुछ दिन पहले ‘लाफ्टर शेफ 2’ के सह-कलाकारों और बाकी दोस्त और परिवार वालों के साथ मिलकर रक्षाबंधन मनाया था, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी.
बता दें कि एक्ट्रेस ने फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, ‘हमारे लिए रक्षाबंधन सिर्फ एक धागा बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा वादा है जो हम जिंदगी भर निभाते आए हैं, एक-दूसरे से प्यार करने और हमेशा साथ देने का वादा. यह हमारे उस खूबसूरत रिश्ते की एक झलक है, जिसे हमने अपनों के साथ मनाया है, उन लोगों के साथ जो हमारे लिए घर जैसे हैं और हमारी दुनिया हैं, हैप्पी रक्षाबंधन.’
![]()










