मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी एपिसोड के पहले ही जारी कर दिया था. कंटेस्टेंट कशिश हॉटसीट पर विराजमान नजर आई थीं. अमिताभ बच्चन को उन्होंने बताया कि वह महज 21 साल की हैं, और केबीसी 25 सालों से आ रहा है, कशिश ने बताया कि उनके पेरेंट्स उनके जन्म से पहले से इस शो को देख रहे है. कशिश की बातों और उनके विचारों से बिग बी काफी प्रभावित नजर आए.
25 लाख जीतने पर बिग ने दी बधाई
पहला पड़ाव पार करते ही, कशिश ने 1 लाख की धनराशि जीत ली थी. कशिश ने अगला सवाल 5 लाख की राशि के लिए खेला, बड़ी ही सूज बूझ से वह इस मुश्किल पड़ाव से निकल गईं और 5 लाख तक पहुंच गईं. इसके बाद उन्होंने 13वें सवाल का जवाब दिया जो 25 लाख रुपए के लिए था, ये जवाब उनका सारा कर्ज उतार सकता था और हुआ भी ऐसा वह इस सवाल का सही जवाब देकर भी 25 लाख जीत गईं.
शो देखकर नम हो गई सभी की आंखें
50 लाख जीतकर छोड़ा खेल
1 करोड़ के सवाल पर उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. इस सवाल पर आकर वह अटक गईं. उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या सही जवाब है, वह अनुमान नहीं लगा पा रही थी. अमिताभ ने उन्हें शो क्विट करने की बात भी कही. लेकिन उन्होंने 50 लाख जीतकर शो को अलविदा कह दिया. उन्हें जवाब नहीं पता था. उनको लग रहा था कि ऑप्शन बी- एमेरिक सही जवाब है. लेकिन उन्होंने 50 लाख की राशि जीतकर खेल छोड़ दिया. लेकिन जाते जाते उन्होंने पूछा एक जवाब दीजिए कशिश ने एमेरिक जवाब दिया जो कि गलत जवाब होता और उनका डिसीजन सही साबित हुआ.
अगर आप इस तरह के सवालों का ज्ञान रखते हैं, तो 1 करोड़ के इस सवाल का जवाब दे सकते हैं, जिसे बताने में कशिश जैसी होशियार कंटेस्टेंट भी असफल रहीं. सवाल है- विसीगोथ के किस राजा ने शहर से घेराबंदी हटाने के लिए, प्राचीन रोम से फिरोती के रुप में काली मिर्च की मांग की थी. जिसका रोम भारत से व्यापार करता था.
इसके विकल्प हैं.
A. लूडोविक
B. एमेरिक
C. अलारिक
D. थियोडोरिक










