Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर मोहनीश बहल का 14 अगस्त को 64वां जन्मदिन है. दिवंगत एक्ट्रेस नूतन के बेटे मोहनीश ने अपनी शानदार अभिनय क्षमता से विलेन, संस्कारी बेटे और सहायक किरदारों के साथ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. हाला…और पढ़ें
मोहनिशन बहल अपनी बेटी प्रनूतन बहल के साथ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)इसके बाद मोहनीश साल 1994 में आई ‘हम आपके हैं कौन’ और साल 1999 में आई ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी फिल्मों में संस्कारी बड़े भाई की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए. इन फिल्मों में सलमान खान के साथ उनकी केमिस्ट्री ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया.
मोहनीश बहल ने एक्ट्रेस एकता सोहिनी से की शादी
एक इंटरव्यू में मोहनीश ने बताया कि टीवी की डिमांडिंग शेड्यूल ने उनकी फिल्मी पारी को गहरे रूप से प्रभावित किया.मोहनीश बहल का जन्म 14 अगस्त 1961 को मुंबई में हुआ. उनकी मां नूतन हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक अभिनेत्री थीं, जिन्होंने ‘सुजाता’, ‘बंदिनी’ और ‘मिलन’ जैसी फिल्मों से इतिहास रचा. पिता रजनीश बहल नौसेना अधिकारी थे. मोहनीश की शादी एक्ट्रेस एकता सोहिनी से हुई, और उनकी दो बेटियां, प्रनूतन और कृषा हैं. प्रनूतन ने भी साल 2019 में आई फिल्म ‘नोटबुक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. मोहनीश की कजिन काजोल, रानी मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी भी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां हैं.
अपनी मां नूतन की फिल्में नहीं देखते मोहनिश बहल
एक दिलचस्प तथ्य यह है कि मोहनीश अपनी मां नूतन की फिल्में नहीं देखते. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि मां की फिल्में देखकर वह भावुक हो जाते हैं और उनकी याद में रो पड़ते हैं. इस वजह से वह उनकी फिल्मों से दूरी बनाए रखते हैं. लंबे समय से मोहनीश फिल्मों से दूर हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म साल 2019 में आई ‘पानीपत’ थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह पैरलल लीड रोल्स की तलाश में हैं, उन्हें सपोर्टिंग रोल्स ही मिलते हैं. मोहनीश बहल का सलमान खान के साथ खास रिश्ता है. दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
![]()











