नई दिल्ली: पॉपुलर गानों की धुन और राग से प्रेरित होकर संगीतकार गाने बनाते रहे हैं. अब एआर रहमान का क्रिएट किया गाना ‘रोजा जानेमन’ ही लीजिए, जो एक मास्टपीस है. हालांकि, एआर रहमान के गानों की धुनों को उठाकर नया गाना क्रिएट करना अपने-आप में बड़ा जोखिम वाला काम है, लेकिन आनंद-मिलिंद ने फिल्म ‘सुहाग’ के गाने ‘तेरे लिए जानम’ के लिए यह जोखिम उठाया और जो तैयार किया, वह आज भी श्रोताओं को सुकून देता है. रोमांटिक गाना करिश्मा कपूर और अजय देवगन पर फिल्माया गया है. गाने को चित्रा और एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाया है. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं.
![]()










