Last Updated:
फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है. इसको लेकर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआ…और पढ़ें
विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब हुआ विवाद(फोटो साभार: Instagram@vivekagnihotri)सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का जब जन्म हुआ था, तो उनके बेटे के नाम पर जमकर बवाल कटा था. अब इस पर विवेक अग्निहोत्री ने भी अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि इस नाम को रखने का सवाल ही नहीं उठता. तैमूर ने साल 1398 में दिल्ली पर हमला किया था. तब तुगलक वंश काफी कमजोर हो चुका था. सैफ और करीना को 2016 में अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर जबरदस्त आलोचना झेलनी पड़ी थी. इसके बाद में उन्होंने माना कि वे नाम बदलने तक की सोच रहे थे.
विवेक अग्निहोत्री ने समरकंद में देखी तैमूर की कब्र
अपने हालिया इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने बताया, ‘बहुत सारे लोग तैमूर नाम रखते हैं, सिर्फ (सैफ) ने ही नहीं रखा. जब मैं द ताशकंद फाइल्स की शूटिंग के लिए समरकंद गया, तो मैंने तैमूर की कब्र देखी, जिसके बाहर लिखा था, ‘उसने दुनिया की सबसे अमीर सल्तनत को जीता.’ यह दिल्ली सल्तनत थी. उसे ‘सम्राट’ का खिताब देने की तैयारी थी, लेकिन उसने कहा कि जब तक वह दिल्ली को फतह नहीं करता, वह ये खिताब नहीं लेगा.
उसने एक ही रात में एक लाख लोगों का मौत के घाट उतार दिया था. अपने देश में वह हीरो है, लेकिन हमारे लिए नहीं. इसलिए, किसी भी बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए. ये सवाल ही नहीं उठना चाहिए.’
विवाद के बाद विवेक ने दी थी सफाई
बता दें कि इस बीच निर्देशक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि बंगाल अब ‘गुंडा स्टेट’ बन चुका है.
![]()










