Last Updated:
2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक होटल में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस ठहरी हुई थी. पुलिस ने अचानक होटल में छापा मारा. छापेमारी के बाद सभी न्यूज चैनलों पर एक्ट्रेस की तस्वीर सामने आने लगी. एक्ट्रेस पर वेश्यावृत्ति में शामिल होने की खबरें आने लगीं. कौन है ये एक्ट्रेस, फिर कैसे लौटी फिल्मों में, आइये जानते हैं….

यह कहानी उस एक्ट्रेस की है जिसने अपने शानदार अभिनय से नेशनल अवॉर्ड जीता था. नेशनल अवॉर्ड जीतते ही सिने जगत में यह एक्ट्रेस छा गई. जमशेदपुर में 1990 में जन्मीं एक्ट्रेस ने शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ काम भी किया. जिंदगी में एक ऐसी अप्रिय घटना हुआ जिसने एक्ट्रेस का करियर तबाह कर दिया. बात हो रही है बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद की.

श्वेता ने साल 2002 में आई ‘मकड़ी’ में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था. श्वेता ने इस मूवी में डबल रोल निभाया था. इतना ही नहीं श्वेता ने टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में भी काम किया. ‘डरना जरूरी है’ फिल्म में भी वो नजर आई थीं. बॉलीवुड के बाद श्वेता ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया.

सितंबर 2014 में श्वेता हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक होटल में ठहरी हुई थीं. इसी बीच पुलिस ने अचानक होटल में छापा मार दिया. पुलिस ने एक्ट्रेस को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. दो महीने तक एक्ट्रेस रेस्क्यू होम में रहीं. दिसंबर 2014 में हैदराबाद सेशन कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी.

जेल से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने पूरे मामले पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी भी वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल नहीं हैं. उन्होंने प्रेस में एक बयान भी जारी किया था, जिसमें कहा था, ‘मैंने 59 दिन रेस्क्यू होम में गुजारे. मेरा फोन जब्त कर लिया गया था. मुझे पता ही नहीं कि बाहर मेरे बारे में क्या-क्या लिखा गया. क्या-क्या कहा गया. मेरे पास न्यूजपेपर, टीवी, रेडियो, इंटरनेट जैसी कोई सुविधा नहीं थी. मैं 30 अक्टूबर 2014 को जब मुंबई वापस लौटी तो इन चीजों के बारे में पता चला. पुलिस को ऐसे मामले में पहचान का खुलासा नहीं करना चाहिए था. यह कानून के खिलाफ है. मेरे गलत स्टेटमेंट को चलाया गया. मैंने कभी कोई ऐसा स्टेटमेंट नहीं दिया.’

एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘मैं हैदराबाद में संतोषम अवॉर्ड के सिलसिले में गई थी जो कि 30 अगस्त को आयोजित होना था. मैंने कभी भी वेश्यावृत्ति को बढ़ावा नहीं दिया. होटल में ठहरने के लिए किसी एजेंट ने मेरी टिकट बुक नहीं कराई थीं. अवॉर्ड के आयोजकों ने यह सब किया था. जिस होटल में मैं अन्य मेहमानों के साथ ठहरी हुई थी, वो ईवेंट का पार्टनर था. मेरे ईमेल में अभी भी पूरी यात्रा का शेड्यूल है.’

जेल से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने पूरे मामले पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी भी वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल नहीं हैं. उन्होंने प्रेस में एक बयान भी जारी किया था, जिसमें कहा था, ‘मैंने 59 दिन रेस्क्यू होम में गुजारे. मेरा फोन जब्त कर लिया गया था. मुझे पता ही नहीं कि बाहर मेरे बारे में क्या-क्या लिखा गया. क्या-क्या कहा गया. मेरे पास न्यूजपेपर, टीवी, रेडियो, इंटरनेट जैसी कोई सुविधा नहीं थी. मैं 30 अक्टूबर 2014 को जब मुंबई वापस लौटी तो इन चीजों के बारे में पता चला. पुलिस को ऐसे मामले में पहचान का खुलासा नहीं करना चाहिए था. यह कानून के खिलाफ है. मेरे गलत स्टेटमेंट को चलाया गया. मैंने कभी कोई ऐसा स्टेटमेंट नहीं दिया.’

श्वेता बसु प्रसाद के धैर्य और जज्बे से पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया. स्कैंडल में नाम आने के बाद वह तीन साल तक इंडस्ट्री से दूर रहीं. 2017 में वरुण धवन की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ से कमबैक किया. इस फिल्म में श्वेता वरुण धवन की भाभी के रोल में नजर आईं. चंद्रगुप्त मौर्य की जिंदगी पर आधारित ‘चंद्रनंदिनी’ सीरियल में काम किया.

श्वेता की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने डायरेक्टर रोहित मित्तल से 2018 में पुणे में शादी की थी. दोनों की मुलाकात अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में हुई थी. श्वेता ने वहां बतौर स्क्रिप्ट कंसलटेंट करीब डेढ़ साल तक काम किया था. रोहित श्वेता की फिल्म ‘रूप की रानी’ के डायरेक्टर भी थे. 2019 में शादी के जैसे ही एक साल पूरे होते ही दोनों ने तलाक लेकर सबको हैरान कर दिया.
![]()