Last Updated:
दिल्ली में पहली बार होने वाला दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 की शुरुआत में कपिल मिश्रा की अगुवाई में आयोजित होगा, जो देश के लिए गौरव का विषय बनेगा. कपिल मिश्रा ने फिल्म फेस्टिवल पर बात करते हुए अपनी ख…और पढ़ें
दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवलइस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन दिल्ली के अलग-अलग स्थानों एवं सिनेमाघरों में किया जाएगा. महोत्सव के दौरान न केवल नई फिल्मों और ओटीटी सीरीज़ का प्रीमियर होगा बल्कि क्लासिक और आर्काइव फिल्मों को भी प्रदर्शित किया जाएगा. इससे नई और पुरानी पीढ़ी दोनों को एक साथ जोड़ने का अवसर मिलेगा. महोत्सव में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म हस्तियों, निर्देशकों, निर्माताओं, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा. उनके साथ विशेष संवाद सत्र, चर्चा मंच और अनुभव साझा करने के कार्यक्रम होंगे.
कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने इस अवसर पर यह भी सुझाव दिया कि इस आयोजन में एक पार्टनर कंट्री को भी जोड़ा जाए, जिसकी फ़िल्मों का प्रदर्शन विशेष रूप से किया जा सके. उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संस्थानों की भागीदारी बड़े पैमाने पर सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नई प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सके. इस महोत्सव में दिल्ली से जुड़ी फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा, जिससे स्थानीय कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं को प्रोत्साहन मिलेगा. साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित और सम्मानित फिल्मों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि दिल्ली दर्शकों को विश्वस्तरीय सिनेमा का अनुभव मिल सके.
फिल्मकारों और दर्शकों को जोड़ने का जरिया
महोत्सव के अंतर्गत वर्कशॉप्स, पैनल डिस्कशंस, मास्टर क्लासेस और फिल्म टेक्नोलॉजी से जुड़े विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. इनमें फिल्म निर्माण, पटकथा लेखन, संगीत, एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे. कपिल मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय बनेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दुनिया भर के फिल्मकारों और दर्शकों को जोड़ने का सेतु बनेगा और दिल्ली को वैश्विक फिल्म मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










