बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद को सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक नेकदिल इंसान के रूप में भी जाना जाता है. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करके जो पहचान बनाई, वह आज भी लोगों के दिलों में कायम है. सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर करते हैं, जो दिल को छू जाता है. चाहे किसी जरूरतमंद की मदद हो या किसी अनदेखी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना, सोनू सूद हमेशा अपने काम से लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के साथ वीडियो शेयर किया है. यह अम्मा कमाल की सिंगर हैं. इसके बाद वह बड़ी विनम्रता से उनसे कुछ गाने की गुजारिश करते हैं. बुजुर्ग महिला मुस्कराते हुए मराठी भाषा का एक गीत गाना शुरू करती हैं. उनका सुर, उनका लय और उनकी आवाज इतनी प्यारी होती है कि देखने वाले का दिल छू जाता है. ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है.
बुजुर्ग महिला की सुरीली आवाज में खोए सोनू सूद, VIDEO देख आप भी कह उठेंगे, ‘हुनर तो सभी में होता है’
![]()










