Last Updated:
फिल्मों का वो सुपरस्टार जिन्होंने फिल्मों में खूब नाम कमाया और कई साल तक इंडस्ट्री पर राज किया. मगर आजकल वह सितारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. गॉसिप्स तो तलाक तक भी पहुंच चुके हैं.

पिछले कई दिनों से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. लगातार उनके रिश्ते की खटपट की खबरें आ रही हैं. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया कि सुनीता आहूजा ने डिवोर्स केस फाइल किया और एक्टर पर धोखा देना और अत्याचार का आरोप भी लगाया. अब ये बातें सुनकर उनके फैंस भी हक्का बक्का रह गए. हालांकि इन खबरों पर गोविंदा या सुनीता किसी ने भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. वहीं दोनों की बिटिया टीना आहूजा ने तो इन बातों को अफवाह बताया है. चलिए बताते हैं गोविंदा और सुनीता आहूजा की लवस्टोरी.

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 38 साल हो चुके हैं. इतने साल बाद रिश्ते में दरार आना हर कोई हैरान हैं. गोविंदा के हर उतार चढ़ाव में सुनीता उनके साथ थीं. वहीं गोविंदा भी वो सितारा थे जिन्होंने कभी अपनी शादी पर आंच नहीं आने दी.

एक वक्त तो ऐसा भी था जब गोविंदा हर सुपरहिट फिल्म का नाम थे. कई एक्ट्रेस के साथ तो उनका नाम भी जुड़ा. खैर सुनीता ने भी लाइमलाइट से दूर रहकर परिवार और अपनी सास के साथ जिंदगी बिताई. अब सुनीता भी फ्रंटफुट पर आ चुकी हैं. वह कई इंटरव्यू में अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बता चुकी हैं तो हाल में ही उन्होंने यूट्यूबर के तौर पर भी जर्नी शुरू की है.

आपको ये जानकर हैरानी होगी सुनीता आहूजा गोविंदा के मामा की साली हैं. इसका मतलब ये हुआ कि सुनीता की बड़ी बहन की शादी गोविंदा के मामा आनंद सिंह से हुई है. इसी रिश्ते के मुताबिक, सुनीता एक्टर के मामा की साली हुईं.

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुद सुनीता ने बताया था कि जब गोविंदा शुरुआत में स्ट्रगल कर रहे थे तो वह अपने मामा के घर पर ही रहते थे. करीब 3 साल तक वह अपने मामा के घर में रहे. ऐसे में मामी और उनकी बहन सुनीता से भी उनका बॉन्ड गहरा हो चुका था. सुनीता भी दीदी-जीजा जी के घर पर आया जाया करती थीं तो दोनों के दिल आपस में मिल ही गए.

सुनीता आहूजा कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि गोविंदा और वह नेचर में हमेशा ही बहुत अपोजिट रहे हैं. कहते हैं कि दोनों तब आपस में झगड़ते भी थे. लेकिन गोविंदा इतने अच्छे डांसर रहे हैं कि सुनीता इंप्रेस हो गई थीं. एक वक्त ऐसा आया कि दोनों की नोकझोंक कम हो गई और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए.

सुनीता आहूजा और गोविंदा की दोस्ती लवस्टोरी में बदल गई. एक्टर सुनीता को लव लेटर भी भेजा करते थे. दोनों की लवस्टोरी में डांस ने भी काफी भूमिका निभाई. गोविंदा ही नहीं उनकी मां भी सुनीता को पसंद करती थीं. जब गोविंदा की नजदीकियां नीलम संग बढ़ने लगी तो एक्टर की मां ने बेटे से वादा ले लिया था कि वह घर की बहू किसी और को नहीं बल्कि सुनीता को ही बनाएंगे.

सुनीता आहूजा हमेशा ही एक अच्छी मां, एक पत्नी और बहू के रूप में रहीं. पति की गैरमौजूदगी में उन्होंने बच्चों को संभाला तो अकेले रहकर परिवार की हर जिम्मेदारी को पूरा की.
![]()










