Last Updated:
Joy Banerjee Death: जॉय बनर्जी का निधन उनके फैंस और बंगाली समाज के लिए एक बड़ा नुकसान है. एक्टर के अभिनय और राजनीतिक जीवन की यादें लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी.
जॉय बनर्जी अस्पताल में भर्ती थे.जॉय बनर्जी ने सोमवार 25 अगस्त की सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनकी निधन की वजह सांस लेने में परेशानी और कई पुरानी बीमारियां थीं. खासकर डायबिटीज की समस्या ने उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला था. कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उनके निधन से परिवार, मित्र और उनके फैंस बहुत दुखी हैं.
बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘जॉय बनर्जी ने बंगाली सिनेमा और जनकल्याण के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.’ जॉय बनर्जी ने बंगाली फिल्मों में ‘अपरूपा’, ‘चॉपर’, ‘नगमोटी’, ‘बिद्रोही’ और ‘हीरक ज्यांती’ जैसी फिल्मों में काम किया. उनके दमदार अभिनय ने उन्हें बंगाली सिनेमा में खास पहचान दिलाई. हालांकि, एक दौर के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जुड़ गए.
दो हार के बाद पार्टी से दे दिया था इस्तीफा
जॉय बनर्जी ने दो बार लोकसभा चुनाव लड़ा. 2014 में उन्होंने बीरभूम से चुनाव लड़ा, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उस चुनाव में वे टॉलीवुड अभिनेत्री और वर्तमान सांसद शताब्दी रॉय के खिलाफ मैदान में उतरे थे. 2019 में जॉय बनर्जी ने उलुबेरिया से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भी तृणमूल कांग्रेस की सांसद सजदा अहमद के खिलाफ चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली. उन्होंने इसके बाद 2021 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया. राजनीति से दूरी बनाने के बाद भी वे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय रहे.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










