नई दिल्ली: आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मराठी सॉन्ग ‘आईका दाजिबा’ में गजब के एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. वीडियो में आम्रपाली के हावभाव, अंदाज और लुक बेहद कमाल के हैं. क्लिप में वह आसमानी रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं. हाथों में लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर एक परफेक्ट बहू का लुक दे रहे हैं. इस बहू वाले लुक के साथ आम्रपाली के एक्सप्रेशन ने वीडियो को और दिलचस्प बना दिया है. वह ‘आईका दाजिबा’ गाने की लाइन पर बेहद शानदार अंदाज में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं.
![]()










