अग्निवीर के लिए अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज लेकर भर्ती होने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार ऐसे सात मामले सामने आए हैं। अभ्यर्थियों के ऊपर केस चल रहा है, उसके बाद भी पुलिस विभाग की तरफ से चरित्र प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। कुछ फर्जी मार्कशीट भी जमा कर रहे हैं। इसकी जानकारी अभ्यर्थी के पड़ोसी और रिश्तेदार ही सेना के उच्च अधिकारियों को फोन और डाक के माध्यम से भेज रहे हैं।
सेना के आला अधिकारी इन सूचनाओं को एकत्रित कर इसकी जांच कराने जा रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने के संबंधित अधिकारी और अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के तहत आने वाले मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर के लिए अग्निवीर भर्ती रैली सात से 25 नवंबर तक होगी।
इसे भी पढ़ें; सांसद मनोज ने महिला के छुए पैर: पीएमओ में शिकायत लेकर आई थी गीता, बोली- हमारी सुनवाई नहीं हो रही है भैया