शहनाज गिल फिलहाल अपनी फीमेल सेंट्रिक सोशल ड्रामा फिल्म इक कुड़ी की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है. अमरजीत सिंह सरों द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी दो पीढ़ियों की दो लड़कियों और उनकी शादी से जुड़ी दुविधाओं पर आधारित है.हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना व्हेन एंड व्हेयर रिलीज़ किया, जिसे यो यो हनी सिंह ने गाया है. इस गाने को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला है. शहनाज गिल अपनी फिल्म के हनी सिंह के इस गाने पर जमकर अदाएं दिखाईं. उन्होंने इसपर झूमते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
![]()











