Haryanvi Song: हरियाणा के मशहूर गायक राहुल फाजिलपुरिया का गाना ‘लला लोरी’ इन दिनों यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता बटोर रहा है. यह गाना न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत के युवाओं की पार्टी प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है. इसकी बीट्स और बोल तो यूथ का मन मोह लेते हैं. यही वजह है कि रिलीज के बाद से यह लगातार ट्रेंड में बना हुआ है और अब तक इस पर 54 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. राहुल फाजिलपुरिया पहले भी अपने अनोखे स्टाइल और देसी-स्वैग वाले गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन ‘लला लोरी’ ने उन्हें एक अलग मुकाम दिला दिया है. गाने का वीडियो भी दिल जीतने वाला है. शानदार लोकेशन्स, स्टाइलिश अंदाज और देसी रंग देखने को मिलता है. खास बात यह है कि यह गाना सिर्फ डांस नंबर ही नहीं बल्कि हरियाणवी पॉप म्यूजिक की बढ़ती लोकप्रियता का भी सबूत है. सोशल मीडिया पर भी ‘लला लोरी’ की धूम है. इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियोज में इस गाने पर खूब क्रिएटिव कंटेंट बनाए जा रहे हैं.
![]()










