Last Updated:
दिग्गज मराठी एक्टर बाल कर्वे का 95 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने रंगमंच और टीवी धारावाहिकों की दुनिया में अपने हुनर का जलवा बिखेरा था. वह ‘चिमणराव’ में गुंड्याभाऊ के रोल से फेमस हुए थे.
बाल कर्वे को फैंस प्यार से बुलाते थे गुंड्या भाऊ.बाल कर्वे ने मराठी सीरियल ‘चिमणराव’ में ‘गुंड्याभाऊ’ का रोल निभाया था, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली. यह सीरियल साल 1979 में प्रसारित हुआ था. यह किरदार उनसे इतना जुड़ गया था कि शो खत्म होने के काफी समय बाद तक भी कई फैंस उन्हें गुंड्या भाऊ नाम से ही बुलाते थे.
अदाकारी से किरदार को बना दिया अमर
इन मराठी नाटकों में किया काम
बीएमसी में 32 सालों तक किया था काम
गौरतलब है कि बालकृष्ण कर्वे के नाम से जन्मे अभिनेता को लोग प्यार से बाल कहते थे. उन्होंने पुणे से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और मुंबई महापालिका (BMC) में 32 सालों तक काम किया. हालांकि, वह फुल टाइम इंजीनियर थे, फिर भी रंगमंच और एक्टिंग के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ और यही जुनून उन्हें मराठी मनोरंजन जगत के सबसे प्रिय चेहरों में से एक बना गया.
![]()










