Last Updated:
Highest Grossing Romantic Films: बॉलीवुड में अब तक कई रोमांटिक फिल्में बन चुकी हैं जिन्होंने ना सिर्फ दर्शकों के दिलों को छुआ बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की. ‘सैयारा’ की धुआंधार कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया.
नई दिल्ली. साल 2025 में अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा की धूम मच गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर इतिहास रच दिया है. चलिए आज आपको सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के नाम बताते हैं. इस लिस्ट सबसे ऊपर ‘सैयारा’ फिल्म ही है.

सैयारा: अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 336.75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की. ‘सैयारा’ की सक्सेस ने अहान और अनीत का टॉप हीरो-हीरोइन बना दिया है. (फोटो साभार: IMDb)

कबीर सिंह: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी ने दर्शकों के दिलो को छू लिया था. भारत में शाहिद कपूर की मूवी ने 278 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)

ये जवानी है दीवानी. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने साल 2013 में थिएटर्स में दस्तक दी थी. आदित्य रॉय कपूर भी फिल्म का हिस्सा थे. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘ये जवानी है दीवानी’ ने 188 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. (फोटो साभार: IMDb)

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स: साल 2015 में रिलीज हुई आर. माधवन और कंगना रनौत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इसका डायरेक्शन आनंद एल रॉय ने किया था. इंडिया में मूवी की कमाई 152 करोड़ रुपये रही. (फोटो साभार: IMDb)

दिलवाले: शाहरुख खान की यह मूवी साल 2015 में रिलीज हुई थी. काजोल भी फिल्म का हिस्सा थीं. इस फिल्म ने भारत में 148 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. (फोटो साभार: IMDb)

ऐ दिल है मुश्किल: इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड किरदारों में नजर आए थे. ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी इस मूवी में काम किया था. करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने भारत में 112 करोड़ कमाए थे. (फोटो साभार: IMDb)

2 स्टेट्स: चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म ने 104 करोड़ का कलेक्शन किया. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

रब ने बना दी जोड़ी: शाहरुख खान की इस फिल्म से अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे. किंग खान की इस मूवी ने भारत में 86 करोड़ रुपये की कमाई की थी. (फोटो साभार: IMDb)

आशिकी 2: साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की सक्सेस ने श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को स्टार बना दिया था. इस फिल्म ने 85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)

कल हो ना हो: शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. सैफ अली खान भी फिल्म का हिस्सा थे. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. (फोटो साभार: IMDb)
![]()











