भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे अपनी फिल्मों, गानों और निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं. इस कड़ी में भोजपुरी की ग्लैमरस एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो भले ही कुछ सेकंड का हो, लेकिन उसमें त्रिशा की अदाओं और एक्सप्रेशंस ने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में त्रिशा एक बेहद खूबसूरत ब्लू प्रिंटेड गाउन में नजर आ रही हैं, जो उन पर बहुत अच्छा लग रहा है. उनके बाल खुले हुए हैं और मेकअप बिल्कुल हल्का है, जो उनके चेहरे पर एक नैचुरल ग्लो ला रहा है.










