नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के स्टार्स के हमशक्ल अक्सर नजर आते हैं. हाल में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार शशि कपूर के हमशक्ल को देखने के बाद आप भी गच्चा खा जाएंगे. शशि कपूर के हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है. लड़की तो हू-ब-हू जीनत अमान का कॉपी करने की कोशिश कर रही है. वहीं, वीडियो में नजर आ रहा लड़का लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है, क्योंकि वह पूरी तरह से शशि कपूर लग रहा है. दोनों 1979 की फिल्म सुहाग के हिट गाने ‘मैं तो बेघर हूं…’ पर पूरे गेटअप के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो वायरल हो रही है.










