25 साल की सुहाना खान ने हाल ही में करोड़ों की एक डील की. लेकिन इस डील के बाद वो मुश्किल में फंस गई हैं. दरअसल, अलीबाग के थल गांव में उन्होंने जमीन का सौदा किया. करोड़ों का लेन-देन सब हो गया था. लेकिन अब आरोप ये है कि सुहाना ने उस जमीन का सौदा कर डाला, जिसको महाराष्ट्र सरकार ने खेती के लिए किसानों को दिया है.
2023 में हुई 12 करोड़ से ज्यादा की डील
अलीबाग तहसीलदार से मांगी रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, सुहाना ने यह जमीन मुंबई के कफ परेड में रहने वाले खोटे परिवार से करीब 12.91 करोड़ रुपए में खरीदी दी. उन्होंने 77.46 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी भी दी. ट्रांसफर 30 मई 2023 को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के जरिए हुआ. अब इस मामले में अलीबाग तहसीलदार से निष्पक्ष जांच रिपोर्ट मांगी गई है. इसका आदेश रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर ने जारी किया है.
मामले की जांच शुरू हो गई है. फोटो साभार-@IANS
महाराष्ट्र कृषि भूमि अधिनियम क्या है
जमीन खरीदने बाद फिर सुहाना के नाम नई प्रॉपर्टी
यही नहीं, इस प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद सुहाना खान के नाम पर वहां पर समंदर किनारे 10 करोड़ रुपये की एक और प्रॉपर्टी खरीदी थी. अभी तक सुहाना खान या शाहरुख खान की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है.
डैड शाहरुख के साथ आएगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना ओटीटी पर आर्चीज से डेब्यू कर चुकी हैं तो अब डैड शाहरुख खान के साथ जल्द ही पर्दे पर दिखाई देंगी. डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद का है, जिन्होंने शाहरुख की पठान का निर्देशन किया था. उनके अलावा मूवी में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे सितारे हैं. इसे अगले साल रिलीज किया जा सकता है फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है. इसमें अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में दिखाई देंगे.
![]()











