Last Updated:
अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से 2021 में शादी की थी.काफी समय से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ रही थीं. हाल ही में अंकिता लोखंडे ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना रिएक्शन दिया.
नई दिल्ली. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साल 2021 में धूमधाम से शादी की थी. कपल की शादी को 4 साल हो गए हैं और काफी समय से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ रही हैं. 40 साल की अंकिता लोखंडे ने मां बनने के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है. गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन के दौरान अंकिता ने प्रेग्नेंसी के सवाल पर चुप्पी तोड़ी. वो इस बारे में पैपराजी से बात करते हुए झुंझला उठीं.
अंकिता ने मां बनने के सवाल पर बात करते हुए कहा, मैं ना सच बोल रही हूं. मेरे को ये सब मत पूछा करो, जिस दिन होगा उस दिन बताउंगी. मुझे इस बारे में सवाल मत पूछा करो, प्रेग्नेंसी वगैरा के बारे में. बहुत ज्यादा हो जाता है यार. फिर बहुत प्रेशर फील होता है परेंट्स बनने का.
View this post on Instagram
![]()










