प्रेनेलन सुब्रायन
– फोटो : ICC
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति मिल गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को पुष्टि की कि उनकी गेंदबाजी एक्शन पूरी तरह वैध पाया गया है। सुब्रायन को 19 अगस्त को केर्न्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया था। इसके बाद 26 अगस्त को उन्होंने ब्रिस्बेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर में स्वतंत्र बॉलिंग आकलन कराया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी सभी गेंदों में कोहनी का झुकाव 15 डिग्री की निर्धारित सीमा के भीतर है।
![]()












