सिंगरौली/एबीएन न्यूज। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय में बुधवार को गृहणियों के लिए एक भव्य हाउसवाइव्स टैलेंट शो का आयोजन किया गया। अधिकारी क्लब, सिंगरौली में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम में एनसीएल के सभी क्षेत्रों और इकाइयों से आईं 104 गृहणियों ने भाग लिया और नृत्य, गायन, गजल, हास्य प्रसंग तथा रैम्प वॉक जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में कृति महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती बी. के. दुर्गा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ कृति महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती संगीता नारायण, श्रीमती वीणा सिंह और श्रीमती रूबी भी मौजूद थीं। विभिन्न परियोजनाओं की महिला मण्डल की अध्यक्षा, सदस्या और बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम की साक्षी बनीं।
अपने संबोधन में श्रीमती बी. के. दुर्गा ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “गृहिणियों का कार्य चौबीसों घंटे चलता है, लेकिन उन्हें अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। जिस प्रकार वे पूरे समर्पण से घर को सँवारती हैं, उसी प्रकार स्वयं को निखारने का अवसर भी उन्हें मिलना चाहिए।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक नारी में प्रतिभा निहित होती है और उसे केवल मंच व अवसर की आवश्यकता होती है। उन्होंने एनसीएल प्रबंधन को गृहणियों को यह अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
- गजल प्रतियोगिता: प्रथम – श्रीमती निधि वर्मा (दूधीचुआ), द्वितीय – श्रीमती बीना तिवारी (ककरी), तृतीय – श्रीमती शलिनी नन्होरिया (निगाही)
- गायन: प्रथम – श्रीमती अंकिता विश्वकर्मा (कृष्णशिला), द्वितीय – श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव (निगाही), तृतीय – श्रीमती खुशबू सैनी (मुख्यालय)
- एकल नृत्य: प्रथम – श्रीमती संगीता पटेल (कृष्णशिला), द्वितीय – श्रीमती काव्या दीक्षित (मुख्यालय), तृतीय – श्रीमती सुमति माल्या (एनएससी)
- हास्य प्रसंग: प्रथम – श्रीमती अर्चना तिवारी (दूधीचुआ), द्वितीय – श्रीमती आभा सिंह (बीना), तृतीय – श्रीमती माया प्रसाद (मुख्यालय)
- रैम्प वॉक: विजेता – श्रीमती वैशाली तरुण सिन्हा (मुख्यालय), उपविजेता – श्रीमती नैना सिंह (बीना) व श्रीमती निधि वर्मा (जयंत)
- ग्रुप डांस: विजेता – श्रीमती पूजा तिवारी एवं ग्रुप (निगाही), उपविजेता – श्रीमती लक्ष्मी प्रिया साहू एवं ग्रुप (कृष्णशिला) तथा श्रीमती पुष्पा सिंह एवं ग्रुप (दूधीचुआ)
कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) श्री राजेश त्रिवेदी ने किया। आयोजन में एनसीएल के कल्याण विभाग का सराहनीय योगदान रहा। एनसीएल परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से गृहणियों को उनकी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच उपलब्ध कराया।
![]()












