लिटन दास
– फोटो : @BCBtigers
विस्तार
कप्तान लिटन दास की कप्तानी पारी के दम पर बांग्लादेश ने गुरुवार को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में लिटन दास ने तीसरे विकेट के लिए तौहीद हृदोय के साथ 95 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी से टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। अबु धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हॉन्गकॉन्ग की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
![]()











