Last Updated:
जूही चावला ने मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड का रुख किया था. फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ की सफलता के बाद एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गई थीं. उन्हें फैंस फोन करते और चिट्ठियां लिखकर जज्बात बयां करते. एक्ट्रेस ने तब एक इंटरव्यू दिया था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. शादी के बाद जूही चावला को काफी ट्रोल किया गया था.
जूही चावला ने फिल्म ‘सल्तनत’ से डेब्यू किया था.जूही चावला की पहली फिल्म के बाद लेहरें को इंटरव्यू दिया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वे डेब्यू के बाद स्टार बन गई थीं. जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि फैंस उनके साथ किस तरह बर्ताव करते हैं, तो वे बोलीं, ’10-20 जरूर आएंगे एक दिन में. कभी-कभी उनसे फोन पर बात कर लेती हूं. उन्हें समझ नहीं आता कि क्या कहें. आजकल लेटर भी आते हैं, करीब 100 के आस-पास. उनमें फिल्म कमायत से कमायत तक के डायलॉग लिखे होते.’
View this post on Instagram
![]()










