Last Updated:
अभिषेक बच्चन ने हाल में खुलासा किया कि वह अपनी मां जया बच्चन के साथ शॉपिंग करने के लिए नहीं जा सकते. उन्होंने कहा कि वह अपनी मां के बजाय पिता अमिताभ बच्चन के साथ खरीदारी कर सकते हैं.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मीडिया पोर्टल के साथ इंटरव्यू के दौरान, अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि वह अपने सुपरस्टार माता-पिता में से किसके साथ खाना खाएंगे और किसके साथ खरीदारी करने जाएंगे. इसके जवाब देते हुए अभिषेक ने अपने बचपन का एक पल याद किया. उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के साथ खरीदारी करने जाएंगे और अपनी मां जया बच्चन के साथ खाना खाएंगे.
अभिषेक बच्चन अपने पेरेंट्स के बहुत करीब हैं. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट और पब्लिक अपीयरएंस में उनके रिश्ते की करीबी झलकती है. अमिताभ बच्चन भी खुले तौर पर अभिषेक की तारीफ करते हैं. उनकी सपोर्ट्स में पोस्ट करते हैं. हालांकि, इसे लेकर वह कई बार ट्रोल भी होते हैं.
बात करें वर्कफ्रंट की, तो अभिषेक बच्चन आखिरी बार ‘कालीधर लापता’ में नजर आए थे. ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था. इससे पहले वह फिल्म हाउसफुल 5 में कॉमिक रोल में दिखे. शूजीत सरकार की ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए भी उन्हें खूब सराहा गया. अभिषेक बच्चन अगली बार सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही ‘किंग’ में नजर आएंगे. इसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी हैं.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
![]()










