बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग की गई। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए है। चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली गई है। इसमें स्वामी अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताया गया है। भविष्य में ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
Trending Videos
2 of 8
दिशा पाटनी और उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के दौरान दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी, मां और बहन सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी समेत तीन लोग घर में सो रहे थे। एसएसपी ने वारदात के राजफाश के लिए एसपी सिटी व एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीम गठित की हैं। अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस लाइन परिसर से सटे इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त सीओ जगदीश चंद्र पाटनी ने शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना दी कि उनके दरवाजे पर फायर करके कुछ लोग भाग गए हैं। पुलिस पहुंची तो घर की बालकनी के छज्जे पर फायरिंग के कई निशान मिले। तीन बर्स्ट फायर की पुष्टि हुई, जिससे नौ राउंड फायरिंग का प्रमाण मिल रहा है।
4 of 8
घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात
– फोटो : अमर उजाला
चार पुलिसकर्मी तैनात
एसएसपी ने खुद परिवार से मिलकर जानकारी जुटाई और घर पर चार पुलिसकर्मियों की गारद लगा दी है। बताया कि पाटनी के परिवार को सुरक्षा के लिहाज से दो गनर भी दिए गए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट से लग रहा है कि गोल्डी बरार ग्रुप के लोगों ने परिवार को डराने के लिए फायरिंग की है।
5 of 8
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर
– फोटो : वीडियो ग्रैब
एक दिन पहले की थी रेकी, एक फायर भी किया
इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि पाटनी परिवार को शुक्रवार तड़के हुई फायरिंग के बारे में ही पता था। दनादन फायर के बाद कुत्ते भौंके तो पाटनी बाहर निकलकर आए थे। जब घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज में एक दिन पहले की जांच की गई तो पता लगा कि दूसरी बाइक पर दो अलग युवक बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे इसी गली में घुसे थे।