फ्रांस की राजधानी पेरिस अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक इमारतों के लिए जानी जाती है, लेकिन एक भारतीय पर्यटक ने दुनिया को पेरिस का ऐसा रूप दिखाया है, जो चौंकाने वाला है। दरअसल एक भारतीय पर्यटक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें चारों तरफ लोगों की भीड़ और गंदगी का अंबार दिखाई दे रहा है।
भारतीय पर्यटक विनायक मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिख रहा है कि लोगों की भारी भीड़ है और उनमें अधिकतर अश्वेत हैं। काफी शोर हो रहा है और पूरी तरह से अव्यवस्था और गंदगी का ढेर दिख रहा है। वीडियो में भारतीय पर्यटक ने हैरानी जताते हुए कहा कि ‘ये क्या है? ये पेरिस है? ये तो मछली बाजार जैसा लग रहा है। मेरे मन में पेरिस की ऐसी छवि बिल्कुल नहीं थी।’
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
A post shared by Vinayak Mishra (@thevinayakmishra)
![]()











