Last Updated:
Father And Son who Romanced Bollywood Actresses : बॉलीवुड फिल्मों में हीरो-हीरोइन के बीच एज गैप हमेशा चर्चा का केंद्र रहता है. बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी बहुत ही अजीब रही. कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने फिल्मों में पिता-पुत्र के साथ काम किया और पर्दे पर रोमांस किया. इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित से लेकर श्रीदेवी का नाम शामिल हैं. बॉलीवुड में पिता-पुत्र की एक जोड़ी ने तो चार-चार एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया.
<br />बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने साबित किया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. 7 ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पिता-पुत्र के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया. इन एक्ट्रेस में अमृता सिंह, हेमा मालिनी, श्रीदेवी जैसी कई एक्ट्रेस के नाम शामिल है. वहीं पिता-पुत्र के रूप में बॉलीवुड में धर्मेंद्र-सनी देओल की जोड़ी ऐसी है जिसने सबसे ज्यादा हीरोइनों के साथ पर्दे पर काम किया. इस लिस्ट में चौथा नाम चौंकाने वाला है.

इस लिस्ट में पहला नाम अमृता सिंह का है. अमृता सिंह ने 1983 में आई फिल्म बेताब से सनी देओल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. 6 साल बाद अमृता सिंह ने ‘सच्चाई की ताकत’ फिल्म में सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल निभाया था. इतना ही नहीं, अमृता सिंह ने सुनील दत्त और संजय दत्त के साथ भी पर्दे पर रोमांस किया है.

वेटरन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने भी एक्टर पिता-पुत्र की जोड़ी के साथ पर्दे पर रोमांस किया है. उन्होंने ‘बंटवारा’ और ‘शहजादा’ जैसी फिल्मों में धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर की. बाद में धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ ‘नरसिम्हा’ ‘गोला’ और ‘अजुर्न’ जैसी मूवी में प्रेमिका की भूमिका निभाई. डिंपल कपाड़िया ने विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना के साथ भी ऑनस्क्रीन रोमांस किया है. उन्होंने विनोद खन्ना के साथ ‘इंसाफ’ में काम किया था. बाद में उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ ‘दिल चाहता है’ में काम किया.

‘धक-धक गर्ल’ के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी एक नहीं बल्कि दो-दो एक्टर पिता-पुत्र के साथ काम किया है. विनोद खन्ना के साथ उन्होंने दयावान और महा संग्राम मूवी में काम किया था. दयावान मूवी में उन्होंने विनोद खन्ना के साथ कई बोल्ड सीन भी दिए थे. बाद में उन्होंने विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ ‘मोहब्बत’ मूवी में काम किया. इतना ही नहीं, उन्होंने ऋषि कपूर के साथ जहां ‘प्रेम ग्रंथ’ में रोमांस किया, वहीं उनके बेटे रणबीर कपूर के साथ ‘ये जवानी है दीवानी’ में एक आइटम सॉन्ग किया.

माधुरी दीक्षित और सनी देओल ने त्रिदेव मूवी में एक साथ काम किया था. यही सिर्फ एक मात्र फिल्म है जिसने दोनों ने स्क्रीन शेयर की थी. ‘पापी देवता’ मूवी में माधुरी दीक्षित ने धर्मेंद्र की ऑनस्क्रीन का किरदार निभाया था.

आइकोनिक एक्ट्रेस श्रीदेवी भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. उन्होंने भी एक्टर पिता-पुत्र के साथ ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाई. उन्होंने ‘चालबाज’ ‘निगाहें’, ‘जोशीले’ में जहां सनी देओल के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया, वहीं ‘नाकाबंदी’ में उनके पिता वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी का रोल निभाया.

80-90 की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस जया प्रदा की धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में जोड़ी नजर आई. जया प्रदा ने ‘ऐलान-ए-जंग’, ‘कानून की जंजीर’ ‘इंसाफ कौन करेगा’ ‘शेरखान’ और ‘कभी तो मोहब्बत’ जैसी फिल्मों में धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर की है. एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के बड़े बेटे सन्नी देओल के साथ भी काम किया है. दोनों की केमिस्ट्री को ‘वीरता”जबर्दस्त’ और ‘मैं तेरा दुश्मन’ जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया गया.
![]()










