Last Updated:
हार्दिक पांड्या को नताशा स्टैंकोविक से तलाक और सिंगर जैस्मिन वालिया से कथित ब्रेकअप के बाद तीसरी बार उन्हें प्यार हो गया है और इस बार भी दिल एक मॉडल के लिए धड़का है.
यह सब तब शुरू हुआ जब एक रेडिट थ्रेड में महिका की एक सेल्फी के बैकग्राउंड में हार्दिक जैसी झलक दिखने का दावा किया गया. इतना ही नहीं महिका की एक पोस्ट में जर्सी नंबर 33 का जिक्र था, जो हार्दिक से जोड़ा जाता है. दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करने और महिका का हार्दिक की पोस्ट्स को लाइक करना ने इन अफवाहों को और हवा दी. हालांकि, अब तक न तो हार्दिक और न ही महीका ने अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.
कौन हैं महिका शर्मा
प्रोफेशनलिज्म के लिए भी जानी जाती हैं महिका
महिका अपनी प्रोफेशनलिज्म के लिए भी जानी जाती हैं. साल 2024 में एक बड़े फैशन शो से पहले उन्हें गंभीर आंखों का इंफेक्शन हुआ, जिसे डॉक्टर्स ने मेकअप से एलर्जी बताया. इसके बावजूद, महिका ने शो से पीछे हटने के बजाय रैंप पर उतरने का फैसला किया और अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता. एक अन्य शो में, गौरव गुप्ता के रैंप पर उनकी हील टूट गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वॉक पूरी की. एले मैगजीन को दिए इंटरव्यू में महिका ने बताया था, ‘गौरव गुप्ता शो के रिहर्सल के दौरान मेरी आंख बहुत दुख रही थी, लाल और सूजी हुई थी. रैंप नए डिजाइन का था, लंबी सीढ़ियां थीं और दूसरी सीढ़ी पर मेरी हील टूट गई. लेकिन उस वॉक के लिए मिले प्यार ने मुझे फिर से एनर्जी दी.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
![]()










