राजधानी दिल्ली में धौलाकुआं के पिलर नंबर 67 के पास हुए हादसे के बाद भी वहां से काफी गाड़ियां गुजरी, लेकिन घायलों की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। रविवार को हुए हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं।
घटनास्थल पर रहने वाले लोगों ने भी कहा कि लोग मदद के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर जलबोर्ड का काम चल रहा है। यहां काम करने वाले आकाश ने बताया कि रविवार दोपहर जब घटना घटी वह वहां खाना खा रहे थे। तभी शोर सुनकर वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां भीड़ जमा थी।
Trending Videos
2 of 11
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला
– फोटो : वीडियो ग्रैब
उन्होंने देखा कि एक कार पलटी हुई है और कार में कुछ लोग फंसे थे जबकि दो लोग सड़क पर गिरे थे। आकाश ने बताया कि भीड़ में शामिल लोग वीडियो बना रहे थे।
3 of 11
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला
– फोटो : वीडियो ग्रैब
कैब चालक को महिला ने आजादपुर चलने को कहा था
हादसे के चश्मदीद बने कैब ड्राइवर गुलफाम ने घटना का पूरा मंजर बयां किया है। गुलफाम ने बताया कि वह धौलाकुआं की तरफ से गाड़ी लेकर जा रहा था, तभी उसने सड़क पर अफरा-तफरी देखी। वहां सड़क पर लोग गिरे पड़े थे और उनकी मदद करने की कोशिश हो रही थी।
4 of 11
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला
– फोटो : वीडियो ग्रैब
उसने तुरंत गाड़ी साइड में लगाई और घायलों को कार में बिठाने में हाथ बंटाया। गुलफाम ने बताया कि उसी समय बीएमडब्ल्यू कार चला रही महिला फोन पर किसी से बात कर रही थी और कह रही थी कि सब कुछ तैयार रखो। उसने जब पूछा कि किस अस्पताल जाना है, तो उसने जवाब नहीं दिया। कहा कि आजादपुर की तरफ चलो।
5 of 11
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला
– फोटो : ANI
बहन के अमेरिका से आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
नवजोत सिंह की बहन पुनीत कौर के अमेरिका से दिल्ली आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। बहन ने पिता से फोन कर भाई को आखिरी बार देखने की इच्छा जताई है। जानकारी मिली है कि आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।