Last Updated:
बिग बॉस 19 में नीलम गिरी शानदार खेल रही हैं. इससे पहले रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, मोनालिसा और खेसारी लाल यादव भी शो का हिस्सा रह चुके हैं.

भोजपुरी सितारे यहां कई सीजन से चमकते रहे हैं. नीलम गिरी से पहले भी कुछ भोजपुरी सितारे इस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं.
सबसे पहले भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का जिक्र करें तो उन्होंने बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया था. उस समय यह शो नया था और रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा की ताकत को सबके सामने पेश किया. उनके जोश, मस्ती और सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने घर में अपनी एक्टिंग और नेतृत्व क्षमता दिखाईं. वह उस सीजन के रनर अप बने थे, जबकि राहुल रॉय विजेता बने थे, लेकिन रवि किशन की लोकप्रियता बरकरार रही.
मनोज तिवारी
बिग बॉस के चौथे सीजन में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े नाम, मनोज तिवारी ने हिस्सा लिया. उनका व्यक्तित्व और बोलचाल का तरीका फैंस को बहुत पसंद आया. शो के दौरान उन्होंने कई बार अपनी बातों और व्यवहार से घर के माहौल को रोचक बनाया. मनोज तिवारी का डॉली बिंद्रा के साथ मतभेद भी हुआ, जो दर्शकों के लिए बड़ा ड्रामा बना. लेकिन उनकी सरलता और जमीन से जुड़ी शख्सियत ने उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह दी. चौथे सीजन में श्वेता तिवारी विजेता बनीं थी, लेकिन मनोज तिवारी की एंट्री ने शो की टीआरपी बढ़ाई.
बिग बॉस के छठे सीजन में भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ नजर आए थे. उनकी सादगी और सरलता ने दर्शकों का दिल जीत लिया. वह अपनी मधुर आवाज और हास्य से घर का माहौल हल्का-फुल्का रखते थे. हालांकि, इस सीजन की ट्रॉफी उर्वशी ढोलकिया ने जीती थी, लेकिन निरहुआ की लोकप्रियता शो के बाद और बढ़ गई. उनके अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया.
मोनालिसा
भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा भी बिग बॉस के दसवें सीजन में नजर आई थीं. उनकी एंट्री से शो में नई रौनक आई. इस सीजन के विजेता मनवीर गुर्जर रहे. उस वक्त मोनालिसा के साथ विक्रांत सिंह राजपूत भी थे, जिनसे उनका खास रिश्ता था. उनकी केमिस्ट्री और बातचीत ने शो को दिलचस्प बना दिया था. मोनालिसा ने इस मंच से अपनी अलग छवि बनाई और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई.
खेसारी लाल यादव
साल 2019 में ‘बिग बॉस सीजन 13’ में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी हिस्सा लिया. अपने दमदार अभिनय और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाने वाले खेसारी का बिग बॉस में सफर थोड़ा कम समय का रहा. वह शो में ज्यादा दिन नहीं टिक पाए, लेकिन उनकी मौजूदगी ने चर्चा जरूर बटोरी. उनके अंदाज ने लोगों को प्रभावित किया. इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()












