Last Updated:
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की प्यार कहानी में आई दरार की खबरों को सच क्या है? हाल ही में प्रह्लाद कक्कड़ ने दोनों की तलाक की खबरों का सच बयां किया है.
ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी 2007 में शुरू हुई थी, जब दोनों ने ‘उमराव जान’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और पिछले 18 सालों पति-पत्नी के रिश्ते में बंधे हैं. बेटी आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों में अपने काम को सीमित कर लिया. हाल ही में प्रह्लाद कक्कड़ दोनों के तलाक की अफवाहों पर बात की.
तलाक का क्या है सच?
‘हां वो मां के पास आती है…’
ऐश्वर्या राय को उनके मॉडलिंग दिनों से जानने वाले प्रह्लाद कक्कड़ ने इन अफवाहों का जोरदार खंडन किया. उन्होंने कहा- ‘मैं उसी बिल्डिंग में रहता हूं जहां ऐश्वर्या की मां रहती हैं. मुझे पता है वह वहां क्यों जाती हैं. उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं रहती, इसलिए वह समय निकालकर मां के पास जाती हैं. बेटी को स्कूल छोड़ने और लेने के बीच वह खाली वक्त में अपनी मां से मिलने चली जाती हैं. इसमें तलाक जैसी किसी बात का कोई सच नहीं है.’
सासू मां से मिलने जाते हैं जूनियर बी
सास-ननद से है ऐश्वर्या की खटपट
जब उनसे ये पूछा गया कि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या के रिश्ते सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन नंदा से अच्छे नहीं हैं, तो उन्होंने कहा- ‘तो क्या हुआ? वह इस घर की बहू हैं और घर को चलाती हैं. इसमें कोई समस्या नहीं है. लोग बेवजह अफवाहें उड़ाते हैं. सच तो यह है कि ऐश्वर्या अपनी गरिमा बनाए रखती हैं और कभी भी इन मुद्दों पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं. लोगों के इसलिए ज्यादा खलता है.’
निजी जिंदगी पर चुप्पी उनकी सबसे बड़ी ताकत
दिलचस्प बात यह है कि इन तमाम अफवाहों पर अब तक न तो अभिषेक बच्चन और न ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने कोई आधिकारिक बयान दिया है. प्रह्लाद कक्कड़ का मानना है कि यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा- ‘जब सब ठीक है तो वो क्यों बयान दे, क्यों सफाई दे. लोग तो कुछ भी बोलते हैं. ऐश्वर्या ने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी है और यही उनकी पहचान है’.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
![]()










