हरदीप सिंह पुरी (फाइल)
– फोटो : एएनआई
विस्तार
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम की “समीक्षा” करेगी और उसके बाद ही आगे के बड़े लक्ष्य तय किए जाएंगे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब वाहन मालिक लगातार शिकायत कर रहे हैं कि E20 ईंधन से गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं, माइलेज घट रहा है और पेट्रोल की कीमतों में भी कोई कमी नहीं आई है। हालांकि सरकार का दावा है कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाना पर्यावरण के लिए सुरक्षित है, लेकिन वाहन चालकों की राय अलग है।
![]()












