नीरज और अरशद
– फोटो : ANI
विस्तार
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन का दौर जारी है। क्वालिफिकेशन राउंड के शीर्ष 12 एथलीट्स फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। ग्रुप ए में शामिल नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर गुरुवार को होने वाले भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। भारतीय स्टार एथलीट इस प्रतियोगिता के डिफेंडिंग चैंपियन हैं और खिताब का बचाव करना चाहेंगे। ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड शुरू हो चुका है। पाकिस्तान के अरशद नदीम पर सभी की नजरें हैं।
ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड जारी
अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 76.99 मीटर थ्रो किया। वह दूसरे प्रयास में सुधार करना चाहेंगे। केन्या के जूलियस येगो ने 85.96 मीटर थ्रो के साथ पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।
![]()











