मोहसिन नकवी और पायक्रॉफ्ट
– फोटो : ANI/Twitter
विस्तार
पाकिस्तान की टीम एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले मैच में नहीं खेलने का फैसला ले सकती है। इसका दावा पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज (Geo News) ने किया है। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा हाथ न मिलाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने आईसीसी को पत्र लिखकर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, जिसे खेल की वैश्विक संस्था ने ठुकरा दिया था। अब खबर आ रही है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में पायक्रॉफ्ट को ही रैफरी बनाया गया है। ऐसे में पाकिस्तान टीम इस मैच से हटने का फैसला ले सकती है। वहीं, रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पाकिस्तान की टीम अब तक होटल से नहीं निकली है।
आईसीसी ने खारिज की मांग
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने के लिए आईसीसी को दूसरा मेल किया था, जिसे भी खारिज कर दिया गया है। वहीं, अगर पाकिस्तान की टीम बुधवार को यूएई के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में नहीं खेलती है तो मेजबान टीम को पूरे अंक दे दिए जाएंगे।
![]()











