सिंगरौली/एबीएन न्यूज। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में बुधवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यालय स्थित समारोह में एनसीएल की टीम ने शपथ ली कि वे स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे, हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करेंगे और अपने आसपास एवं कार्यस्थल को साफ-सुथरा बनाए रखेंगे।
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीएल सीएमडी श्री बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, सीवीओ एनसीएल श्री अजय कुमार जयसवाल, जेसीसी सदस्य – सीएमएस से श्री अजय कुमार, बीएमएस से श्री श्यामधर दूबे, एचएमएस से श्री अशोक पांडे, विभागाध्यक्षों सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) श्री राजेश त्रिवेदी ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई।
एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। गौरतलब है कि यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, स्वच्छता लक्षित इकाइयों की पहचान, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, ईको-पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की सफाई, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण, “थैंक यू सफाई मित्र” कार्यक्रम, स्वच्छ एवं हरित त्योहार उत्सव, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली, निबंध लेखन, ड्राइंग-पेंटिंग, स्लोगन लेखन, स्वच्छता पाठशाला, स्वच्छता संवाद एवं श्रमदान का आयोजन किया जा रहा है।
![]()











