Last Updated:
Bigg Boss 19 Written Update Day 24 Live: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत बीते दिन के असेंबली रूम से हुई. बिग बॉस नीलम से घर में नॉमिनेशन के रूल के बारे में पूछते हैं.
फिर बिग बॉस सभी घरवालों को डांटते हैं. कहते हैं कि इसमें तालियां बजाने वाली कोई बात नहीं है. फिर अमाल को नॉमिनेशन से संबंधित गाइड लाइन पढ़ने के लिए कहते हैं. अमाल पढ़कर बताते हैं कि नॉमिनेशन के लिए डिस्कस नहीं कर सकते. यह घर का सख्त नियम है. फिर बिग बॉस घरवालों को समझाते हैं और डांटते हैं. कहते हैं कि पिछले 18 सीजन में किसी ने इस नियम को नहीं तोड़ा. वह घरवालों को सजा देते हैं. वह अमाल को छोड़कर बाकी सभी एविक्ट होने के लिए नॉमिनेट होते हैं.
तान्या, कुनिका को बताती हैं कि मृदुल भी उन्हें नॉमिनेट करने वाले थे. कुनिका और मृदुल बहस करते हैं. फिर बिग बॉस सबको एक साथ बुलाते हैं. घरवालों फिर से फटकार लगाते हैं क्योंकि घरवालों को लगता है कि बिग बॉस ने अनफेयर किया है. बिग बॉस घर की थीम डेमोक्रेसी के आधार पर घरवालों को मौका देते हैं कि वह दो-दो कंटेस्टेंट का नाम बताएंगे, जिन्हें वह बचाना चाहते हैं.
बिग बॉस अमाल को भी बताते हैं कि नियम का उल्लंघन करने की वजह से उन्हें मिला विशेष अधिकार भी नहीं मिलेगा. बिग बॉस सबसे पहले नीलम गिरी को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
![]()











