उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्री रामलीला में शाम को जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम की बरात निकली तो ब्रजभूमि में अवधपुरी की छवि नजर आई। श्री राम की बरात का शुभारंभ दोपहर करीब दो बजे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नारियल फोड़कर किया।
![]()
मन में उल्लास, हर्ष अपार और प्रभु को अपलक निहारते श्रद्धालुओं का ज्वार। रथ पर सवार जन-जन के आराध्य के स्वागत को आतुर अयोध्यावासियों की मनुहार। गली मन:कामेश्वर से जैसे ही निकली प्रभु राम की बरात, हर्ष के साथ खूब लगे जय श्री राम के जयकार। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को भगवान राम समेत चारों भाइयों की बरात निकली। सवा सौ झांकियां, दर्जनों अखाड़े और बैंड बाजे के साथ निकली विशाल बरात को देखने के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक सड़क पर उमड़ती रही।

2 of 5
चार भाइयों के स्वरूपों की उतारी गई आरती।
– फोटो : संवाद न्ू
उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्री रामलीला में शाम को जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम की बरात निकली तो ब्रजभूमि में अवधपुरी की छवि नजर आई। श्री राम की बरात का शुभारंभ दोपहर करीब दो बजे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नारियल फोड़कर किया।

3 of 5
आगरा में निकाली गई राम बरात।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगे देवी देवताओं के स्वरूपों और सामाजिक संदेश दे रही झांकियों ने पूरे यात्रा मार्ग में अद्भुद छटा बिखेरी। शाम को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आरती उतारकर बरात को जनकपुर के लिए प्रस्थान कराया।

4 of 5
आगरा में निकाली राम बरात।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रथ पर सवार मर्यादा पुरुषोत्तम जैसे ही बरात लेकर निकले, ऐसा लगा उनके साथ पूरा शहर उमड़ पड़ा। बरात में सबसे आगे सबसे आगे दो ऊंट और पीछे छह घोड़े चल रहे थे। विघ्नविनाशक गणपति के बाद राजा दशरथ, मुनि विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ एक रथ पर सवार थे। राम बरात महामंत्री राजीव अग्रवाल के निर्देशन में निकाली गई।

5 of 5
राम बरात में झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम बरात जहां से भी गुजरी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। संचालन में प्रवीन स्वरूप के साथ आनंद मंगल, अंजुल बंसल, मुकेश जौहरी, राहुल गौतम, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, टीनएन अग्रवाल, विनोद जौहरी, रामकिशन और प्रवीन गर्ग आदि का सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें-ममता हुई शर्मसार: झाड़ियों में मिला खून से सना नवजात, रखवाली करता रहा कुत्ता; कलियुग की यशोदा बनी मिथिलेश
![]()


Last Updated:March 02, 2026, 04:01 ISTस्टारकिड की 'हीरो' बनने की कहानी उनके जन्म के साथ ही शुरू हो गई थी,...
Read moreपारा पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में हुए 13 करोड़ के फर्जीवाड़े के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio