Last Updated:
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले चंकी पांडे की पत्नी और गौरी खान की बेस्ट फ्रेंड भावना पांडे ने एक इमोशनल नोट आर्यन खान के नाम लिखा है. साथ ही कई अनदेख तस्वीरें भी शेयर की हैं.
आर्यन खान गौरी खान और अनन्या पांडे के साथ पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@bhavanapandey)इस मौके पर भावना पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे प्यार आर्यन, हम सभी आपके खास दिन को लेकर काफी उत्साहित हैं. दुनिया आखिरकार आपकी कड़ी मेहनत देख पाएगी. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. एक सुपर-डूपर ब्लॉकबस्टर बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर आ रही है.”

चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने किया पोस्ट.
भावना पांडे ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं
भावना पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पोस्ट के साथ स्टार किड आर्यन खान की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं. इनमें उनके बचपन से लेकर आर्यन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी हैं. इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान और गौरी खान को भी बधाई दी है और टैग करते हुए लिखा कि आपको अपने बेटे पर नाज होगा. भावना पांडे की इस पोस्ट पर महीप कपूर ने कई लाल दिल वाले इमोजी के साथ अपना प्यार भेजा है. आर्यन खान की बहन सुहाना खान ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है.
View this post on Instagram
![]()










