Last Updated:
The Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स को एक कानूनी नोटिस जारी किया है, जिसमें द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर ‘हेरा फेरी’ केआइकॉनिक किरदार बाबूराव का बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है
प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला की तरफ से नेटफ्लिक्स को भेजा गया नोटिस. सरल शब्दों में कहें तो, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकार का मतलब होता है कि किसी चहेते स्क्रीन किरदार को वहां इस्तेमाल किया गया, जहां शायद नहीं किया जाना चाहिए था. सना रईस खान ने कहा, ‘बौद्धिक संपदा कोई मामूली बात नहीं है, यह क्रिएटिविटी की जान होती है. मेरे मुवक्किल के आइकॉनिक किरदार का बिना अनुमति उपयोग केवल उल्लंघन नहीं, बल्कि सबसे स्पष्ट कमर्शियल रूप में की गई चोरी है. कानून ऐसे अधिकारों की कमजोरी को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो कानूनी रूप से प्राप्त किए गए हैं और जिन्हें बेहद सावधानी से सुरक्षित रखा गया है.’
बाबूराव कैरेक्टर के चक्कर में मिला नोटिस
यह नोटिस ‘हेरा फेरी’ फिल्मों में बाबूराव के किरदार के आधार पर भेजा गया है, जो हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और कॉमिक किरदारों में से एक है और लंबे समय से नाडियाडवाला के प्रोडक्शन से जुड़ा रहा है. नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अक्षय कुमार वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया, जिसमें कीकू शारदा को मशहूर बाबूराव के किरदार के लुक में देखा गया. मामला केवल नाम तक सीमित नहीं है, आपत्ति इस बात पर है कि किरदार का हुलिया, बोलने का तरीका और हास्यभरा अंदाज, जो दर्शकों और अधिकार रखने वालों के दिलों-दिमाग में बसा है, उसे बिना अनुमति के व्यावसायिक रूप से पेश किया गया है.
कौन हैं सना रईस खान?
सना रईस खान देश की सबसे चर्चित वकीलों में से एक हैं, जिन्होंने क्रूज मामले में आर्यन खान का केस लड़ा. 2022 के शीना बोरा केस में इंद्राणी मुखर्जी को जमानत दिलवाई और कई टॉप बिजनेसमैन, राजनेताओं और बॉलीवुड हस्तियों का केस हैंडल कर चुकी हैं. इस समय सना ‘अनुपमा’ सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का केस भी देख रही हैं. रूपाली सलमान खान के शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()










