बीना/एबीएन न्यूज। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर अटल अस्पताल बीना के सामने रविवार को एक बोलेरो वाहन से भिड़ंत में तीन बाइक सवार घायल हो गए।
घटना के दौरान बाइक पर सवार सनी पाण्डेय पुत्र रमाकांत पाण्डेय, विकास सिंह पुत्र अयोध्या सिंह और पुष्पेंद्र यादव पुत्र राम प्रताप यादव निवासी अनपरा अपने पिता को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में भर्ती कराकर घर लौट रहे थे। तभी अटल गेट बीना के समीप उनकी बाइक बोलेरो से टकरा गई।
आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल अटल अस्पताल बीना में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि सड़क पर गिरने से तीनों युवकों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। एक्स-रे जांच के बाद उनकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
![]()













