Last Updated:
Bigg Boss Contestants: बिग बॉस 19 दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. बाहरी दुनिया से अलग-थलग कंटेस्टेंट्स के बीच अलग ही खिचड़ी पक रही है, जिसका दर्शक भरपूर आनंद उठा रहे हैं. हालांकि, बिग बॉस के घर में महीनों साथ रहना, किसी चैलेंज से कम नहीं है. कई दफा कंटेस्टेंट को खराब सेहत की वजह से भी शो छोड़ना पड़ा है. आइए, जानते हैं कि कब और किस कंटेस्टें को खराब स्वास्थ्य की वजह से घर छोड़ना पड़ा था. उनमें से दो कंटेस्टेंट बाद में बिग बॉस के विनर बने थे.
बिग बॉस के घर में सेहत सही रखना भी कंटेस्टेंट के लिए मुसीबत होती है.कई कंटेस्टेंट ने बिग बॉस के घर को खराब सेहत की वजह से छोड़ दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इनमें अंजलि अरोड़ा, अफनान खान, शुभम सिंह और तेजस्वी प्रकाश जैसे सितारे शामिल हैं. हालांकि, कंटेस्टेंट की सेहत से जुड़ी खास जानकारी और स्थिति का खुलासा हमेशा नहीं करते.
जब कंटेस्टेंट को खराब सेहत की वजह से किया बाहर
- बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला को खराब सेहत की वजह से कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.
- बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट ऋषभ सिन्हा को भी एलर्जी की समस्या की वजह से शो छोड़ना पड़ा था.
- बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रोहन मेहरा को स्वचा की समस्या के कारण डॉक्टर के पास ले जाया गया था. उन्हें शो छोड़ना पड़ा था.
- बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को एलर्जी की वजह से घर छोड़ना पड़ा था.
- बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश को मेडिकल चैकअप के लिए मेडिकल रूम ले जाया गया था.
- बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट अफनान खान को भी स्किन में दिक्कत की वजह से घर छोड़ना पड़ा था.
- अंजलि अरोड़ा बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थीं. उन्हें गंभीर स्किन इनफैक्शन था, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस का घर छोड़ना पड़ा.
- बिग बॉस मराठी का हिस्सा रहे शुभम सिंह ने खराब सेहत की वजह से घर छोड़ा था.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()











