Last Updated:
तनुजा के 82वें जन्मदिन पर जैकी श्रॉफ ने पोस्ट शेयर किया, काजोल ने भी रिएक्ट किया. तनुजा, काजोल, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, अक्षय कुमार, द ट्रायल, वेलकम टू द जंगल चर्चा में रहे.
हर रोल से हिला देती थी बॉक्स ऑफिस जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तनुजा की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा हमेशा सम्मान. हैप्पी बर्थडे, तनुजा जी.’ इस पोस्ट को काजोल ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, ‘मां की तरफ से धन्यवाद.’

संजय दत्त संग नजर आएंगे जैकी श्रॉफ
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ हाल ही में वेब सीरीज ‘हंटर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने खलनायक ‘द सेल्समैन’ का किरदार निभाया था. इस सीरीज में विक्रम नाम के किरदार को अपनी बेटी का फोन आता है, जिसे वह पहले मृत समझते थे. लेकिन बाद में पता चलता है कि उसकी बेटी ‘द सेल्समैन’ के साथ है, जिससे कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है. जैकी श्रॉफ जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी दिखाई देंगे. अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और दिशा पाटनी जैसे कई सितारे शामिल हैं. यह एक कॉमेडी-एक्शन ड्रामा होगी.
बता दें कि वहीं काजोल की वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है. यह अमेरिकी शो ‘द गुड वाइफ’ पर आधारित है. पहले सीजन में काजोल ने एक ऐसी महिला का रोल निभाया था, जो पति के जेल जाने के बाद अपने परिवार को संभालने के लिए वकालत शुरू करती है. दूसरे सीजन में काजोल का किरदार नोयोनिका एक सफल वकील बन चुका है, लेकिन शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां अब भी बनी हुई हैं. उनके पति राजीव के साथ रिश्ते में दूरियां हैं और बेटियां घर के माहौल से परेशान हैं. सीरीज में परिवार के रिश्तों की जटिलता को खूबसूरती से दिखाया गया है.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
![]()










