Last Updated:
बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने खुद को साबित करने के लिए एक्टिंग की दुनिया में धाक जमाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया. लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली. लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने किसिंग सीन से तंग आकर एक्टिंग छोड़ दी थी.
नई दिल्ली. वो मासूम चेहरे वाली हुस्न परी जो पर्दे पर दबी-दबी, हिचकिचाती हुई एक सिंपल लड़की का रोल निभाकर इतिहास रच गई थी. हसीना ने एक फिल्म में ऐसा रोल निभाया कि उनके विदेशों से रिश्ते आने लगे. लेकिन अपनी शर्तों पर काम न मिलने की वजर से फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थीं.

हम जिस कमसिन हीरोइन की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं अमृता राव हैं. अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ इश्क विश्क प्यार व्यार में काम किया था.

इस फिल्म में उनका चुलबुली लड़की का रोल काफी पसंद किया गया था. इसके बाद भी वह कई हिट फिल्मों में नजर आईं. लेकिन उनके मुताबिक रोल न मिल पाने की वजह से उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी.

रणवीर अल्लाहबादिया को दिए इंटरव्यू में विवाह फेम अमृता राव ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि विवाह में पूनम का रोल निभाने के बाद तो उनके एनआरआई फैंस भी बन गए थे.

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके विदेशों से रिश्ते आने लगे थे. कुछ लोग तो शादी के लिए उन्हें अपने परिवार की फोटोज भी भेजने लगे थे. इतना ही नहीं हद तो तब हुई जब लोग शादी के लिए उन्हें अपनी कार और डॉग के साथ खड़े होकर फोटोज भेजते थे.

अमृता राव ने इस बात का भी खुलासा किया कि एक बार तो उन्हें एक सिरफिरे फैन ने उनका दिमाग ही हिला कर रख दिया था. अमृता ने बताया कि एक फैन ने उन्हें खून से लिखा हुआ एक खत भेजा, उसे देखकर वह काफी डर गई थीं. इतना ही नहीं एक शख्स उनके घर के पास टेलीफोन बूथ के बाहर अक्सर चक्कर लगाता रहता था.

वैसे खून से खत सिर्फ राजेश खन्ना के लिए उनके स्टारडम को देखते हुए लिखे जाते थे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अमृता का स्टारडम भी ऐसा रहा कि लोग उन्हें खून से खत लिखते थे.

अमृता राव से जब उनके करियर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि कई हिट देने के बाद एक समय में उनके पास सिर्फ एक जैसे ही रोल आने लगे थे. हिट फिल्मों के बाद भी मुझे लगता था कि कुछ है जो ठीक नहीं है. क्योंकि जो काम मुझे मिल रहा था वो मैं करना नहीं चाहती थीं. खासतौर पर स्क्रीन पर किसिंग सीन करना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था.

बता दें कि अमृता ने बताया कि यही वजह थी कि फिर मैंने इन सबसे दूरी बना ली और पार्टियों, अवॉर्ड शो में जाना बंद किया. गौरतलब है कि आरजे अनमोल से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी. अब वह नजर भी आते हैं तो सालों में कहीं एक छोटे से रोल ही निभाती हैं.
![]()










