Last Updated:
कपूर परिवार के सदस्य ने 90 के दशक की टॉप हीरोइन को डेट किया था. आज वह हीरोइन 52 साल की हो गई हैं, लेकिन अभी सिंगल हैं.
संजय कपूर ने 1995 में फिल्म ‘प्रेम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने तब्बू के साथ अभिनय किया था. फिल्म की शूटिंग के दौरान, दोनों के बीच एक छोटा सा रोमांस हुआ था, जो आज तक एक सीक्रेट बना हुआ है. (फोटो साभार: IMDb)

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में संजय कपूर ने खुलासा किया कि वे डेट कर रहे थे और उनका रोमांस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही खत्म हो गया था. (फोटो साभार: IMDb)

संजय कपूर ने कहा, ‘मैं उस समय तब्बू को डेट कर रहा था, लेकिन फिल्म के अंत तक हम एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे.’ (फोटो साभार: IMDb)

तब्बू ने भी एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था. (फोटो साभार: IMDb)

संजय कपूर उनके ब्रेकअप का कारण थे, क्योंकि उन्होंने तब्बू को माहीप की वजह से धोखा दिया था. (फोटो साभार: IMDb)

तब्बू ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘वह माहीप के टच में थे, जब हम एक-दूसरे के साथ थे.’ (फोटो साभार: इंस्टाग्राम)

दिल टूटने के बाद तब्बू का साजिद नाडियाडवाला और नागार्जुन के साथ अफेयर होने की खबरें आईं. हालांकि, वे 52 साल की उम्र में भी हीरोइन सिंगल हैं. (फोटो साभार: IMDb)

संजय कपूर की माहीप कपूर से शादी को लगभग 30 साल हो चुके हैं. (फोटो साभार: इंस्टाग्राम)
![]()










