Last Updated:
The Ba***ds Of Bollywood: 90s के कुछ गाने ऐसे हैं, जिनको आज भी लोग काफी पसंद करते हैं. इन्हीं में से एक हैं बॉबी देओल की 1997 की हिट ‘दुनिया हसीनों का मेला’. लेकिन इस बार वजह है ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’.
नई दिल्ली. बॉबी देओल इन दिनों आर्यन खान की नई वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. दर्शकों को ये नई वेब सीरीज पसंद आ रही है. नई कहानी कहने के साथ पुराने स्कूल के हिट्स का कम्बिनेशन लोग पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया क्लिप और मीम्स की बाढ़ सी आ गई है. ये सीरीज एक और वजह से सुर्खियों में है और वो है बॉलीवुड के आइकॉनिक ट्रैक ‘दुनिया हसीनों का मेला’. Image: YouTube/Screengrab

दो दशकों बाद बॉलीवुड के आइकॉनिक ट्रैक ‘दुनिया हसीनों का मेला’ फिर से धूम मचा रहा है और वजह कोई रील नहीं बल्कि आर्यन खान की नई वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’. इस शो के फिनाले में बॉबी देओल के साथ मोना सिंह को VFX से डांस फ्लोर पर उतार दिया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. क्या आप जानते हैं कि ओरिजिनल गाने में बॉबी के साथ ठुमके लगाने वाली वो व्हाइट ड्रेस वाली लड़की कौन थी? जिसकी जगह मोना सिंह ने ले ली? Image: Reddit

1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गुप्त: द हिडन ट्रूथ’ के इस हिट सॉन्ग में भानू खान ने ग्लैमरस बार टेंडर का रोल निभाया था. Image: YouTube/Screengrab.

सफेद ड्रेस में चमकती हुईं भानू ने बॉबी के कैरेक्टर को लुभाया और फिर डांस फ्लोर पर आग लगा दी. उनके इलेक्ट्रिफाइंग मूव्स ने गाने को एवरग्रीन बना दिया. Image: YouTube/Screengrab

भानू खान खूबसूरत होने के साथ-साथ लाजवाब डांसर भी रहीं. भानू के कुछ पॉपुलर हिट सॉन्ग्स 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’में तेरे इश्क में नाचेंगे, 1993 में आई फिल्म दलाल में ‘गुटुर गुटुर’, संजय दत्त के साथ ‘राम कसम मेरा बड़ा नाम हो गया’ और 1995 ‘सरहद’ का गाना ‘दूध बन जाऊंगी मलाई बन जाऊंगी’. Image: YouTube/Screengrab

वहीं, रियल सॉन्ग में बॉबी के दूसरे साइड में ब्लैक ड्रेस वाली डांसर महरू शेख थीं. बाद में वह टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस बन गईं. Image: YouTube/Screengrab

लेकिन, अब ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में आर्यन ने स्मार्ट VFX का इस्तेमाल कर मोना सिंह (जो शो में नीता सिंह का रोल कर रही हैं) के फेस को भानू के फेस से रिप्लेस कर दिया. फैंस पहले तो देखकर हैरान हो गए और फिर पुराने गाने का इस एक्ट्रेस को याद करने लगे. Image: Reddit
![]()










