लखनऊ/एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में चल रहे राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत आज गोंडा लोको शेड में हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं राजभाषा अधिकारी के दिशा-निर्देशन में हुआ।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टी.आर.एस.) आशीष कुमार मद्धेशिया ने की। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘ऑपरेशन सिंदूर की सार्थकता’ रखा गया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के 18 कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता व लेखन क्षमता का प्रदर्शन किया।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता और प्रयोगशीलता बढ़ती है तथा राजभाषा के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलती है।
![]()












