Last Updated:
रणबीर कपूर अपने परिवार और बेटी राहा से बहुत प्यार करते हैं. अक्सर आलिया जो तस्वीरें शेयर करती हैं, उससे ये जाहिर होता है लेकिन हाल ही में एक बार फिर फिल्म निर्माता महेश भट्ट अपने दामाद की अच्छाईयां गिनाईं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता महेश भट्ट अक्सर अपने दामाद रणबीर कपूर की तारीफ करते नहीं थकते. उनकी छोटी बेटी आलिया भट्ट बॉलीवुड के नामी कपूर की बहू साल 2022 में बनीं. उन्होंने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर संग शादी के बंधन में बंधीं. अब रणबीर ससुर साहब ने अब एक बार फिर अपने दामाद की शख्सियत और सोच की जमकर तारीफ की है. महेश का मानना है कि रणबीर बॉलीवुड के ‘फैमिली कॉन्शस’ एक्टर हैं.
बॉलीवुड का सबसे ‘फैमिली कॉन्शस’ एक्टर
महेश ने रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सबसे ‘फैमिली कॉन्शस’ (परिवार-प्रिय) एक्टर बताया. उन्होंने कहा कि रणबीर हुत सॉर्टेड बच्चा है, जो घर और अपनी बेटी राहा से बहुत प्यार करते हैं. मैंने फिल्म इंडस्ट्री में इतना फैमिली कॉन्शस इंसान नहीं देखा.’ इसके अलावा वह काफी पढ़ा-लिखा है, जो लोगों को शायद ही पता हो. उसको किताबों और सिनेमा दोनों में गहरी रुचि है.
‘कम बोलता है और ज्यादा सुनता है…’
फिल्ममेकर ने आगे जोड़ा कि रणबीर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि आम बातों पर भी गहरी बातचीत करते हैं. महेश के मुताबिक, रणबीर कम बोलने वाले इंसान हैं, लेकिन जब सामने वाला बोलता है तो पूरी तल्लीनता से सुनते हैं और यही एक अच्छे एक्टर की असली खूबी है.
‘आलिया अलग ही मिट्टी की बनी है’
इससे पहले भी महेश भट्ट ने यह खुलासा किया था कि रणबीर, आलिया की महत्वाकांक्षा को लेकर हमेशा हैरान रहते हैं. उन्होंने ‘द हिमांशु मेहता शो’ पर बताया था कि रणबीर अकसर कहते हैं, ‘आलिया अलग ही मिट्टी की बनी है.’ महेश भट्ट के मुताबिक, रणबीर को लगता है कि आलिया की कामयाबी की भूख और लगातार आगे बढ़ने की चाहत गजब की है, जबकि वह खुद एक सहज और संतुलित इंसान हैं, जिन्हें बस पर्याप्त काम करना ही सुकून देता है.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
![]()











