Last Updated:
लगभग तीन दशक बाद भी यह गाना सोशल मीडिया पर बार-बार शेयर किया जाता है और शादी-ब्रेकअप से जुड़े इमोशनल पलों में लोगों के साथ गूंजता रहता है. यह गाना न केवल उस दौर की यादों को ताजा करता है, बल्कि प्यार और दर्द की उस भावना को भी उजागर करता है, जो हर पीढ़ी के दिल को छूती है.
1994 में आई ये फिल्म काफी पॉपुलर हुई थी. नई दिल्ली. 90 के दशक में बॉलीवुड के संगीतमय आकाश में कुछ गाने ऐसे थे, जिन्होंने न सिर्फ दिलों को छुआ, बल्कि लाखों संगीतप्रेमियों की आंखों को नम कीं. ऐसा ही एक गाना था 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिलवाले’ जिसके बोल हैं- ‘जीता था जिसके लिए’. ये वो गाना है, जिसे आज भी लोग उतनी ही शिद्दत से याद करते हैं. इस गाने का जादू बिखेरने वाली तिकड़ी संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण और गीतकार समीर रहे, जिन्होंने इस गाने को अमर कर दिया.
मोहब्बत के दर्द को बयां करता है ये गाना
फिल्म में अजय देवगन का किरदार अरुण, अपनी लवर सपना (रवीना टंडन) को याद करते हुए ‘जीता था जिसके लिए’ गाता है. यह गाना पहली मोहब्बत के दर्द और मासूमियत को इतनी खूबसूरती से बयां करता है कि सुनने वालों का दिल पिघल जाता है.
गाना बनाते समय रो पड़े थे समीर और नदीम
खास बात यह रही कि खुद समीर और नदीम भी इस गाने को बनाते समय रो पड़े थे. एक पुराने इंटरव्यू में समीर ने बताया था, ‘नदीम और मैंने इस गाने पर शर्त लगाई थी कि क्या दर्शक भी वही महसूस करेंगे जो हम महसूस कर रहे हैं और सचमुच, जब हमने फिल्म थिएटर में देखी तो हर किसी की आंखें नम थीं. उस दिन मुझे एहसास हुआ कि दिल से किया गया काम हमेशा असर करता है.’ यहां सुने ये गाना-
कुमार सानू की रूहानी आवाज ने हर आशिक को रूलाया
इस गाने में कुमार सानू की रूहानी और दिल को छू लेने वाली आवाज ने समीर के गीतों में चार चांद लगा दिए. नदीम-श्रवण की मधुर धुन और समीर के भावपूर्ण शब्दों का यह संगम इतना प्रभावशाली था कि रिलीज होते ही यह गाना हर दिल की धड़कन बन गया.
बॉक्स ऑफिस पर कमाए करोड़ों
‘दिलवाले’ ने न सिर्फ अपने संगीत से, बल्कि अपनी कहानी और दमदार अभिनय से भी दर्शकों का दिल जीता. दिलवाले उस दौर की हिट फिल्मों में से एक रही. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जो उस वक्त बड़ी कामयाबी मानी जाती थी.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
![]()












